Showing posts with label india. Show all posts
Showing posts with label india. Show all posts

Wednesday, August 28, 2013

Friday, August 16, 2013

श्री नरेन्द्र भाई मोदी से हास्यकवि अलबेला खत्री की विनम्र अपील




श्री नरेन्द्र भाई मोदी से हास्यकवि अलबेला खत्री की विनम्र अपील


आदरणीय श्री नरेन्द्र भाई मोदी,
माननीय मुख्यमंत्री, गुजरात शासन

सन्दर्भ :  लोकसभा चुनाव 2014 में गठबन्धन मुक्त भा.ज.पा. के लिए निवेदन

श्रद्धेय मोदीजी,
जय हिन्द !
भारत के सुखद भविष्य  तथा  गुजरात की तर्ज़ पर समूचे भारत के अप्रतिम  उत्थान के लिए  बहुत  ज़रूरी है कि  इस बार केवल भारतीय जनता पार्टी की गठबन्धन  मुक्त सरकार बने . किसी भी दूसरे दल से इस बार चुनावी गठबन्धन न किया जाये . क्योंकि  इस बार समूचा भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में फैला भारतीय समाज आपके साथ है और आपको दिल्ली के सिंहासन पर देखना चाहता है . यह एक लोक लहर है  जो पूरी तरह आपके लिए है, भारतीय जनता पार्टी के लिए है.  इस लोक लहर का लाभ लेना ही श्रेयस्कर होगा .

भगवान न करे,  यदि अकेले दम पर  आपकी सरकार न बन पाये तो भी  विपक्ष के नेता तो आप ही रहेंगे और  एक मजबूत विपक्ष  किसी भी देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था का  प्राण होता है .

ये देश अब नहीं चाहता कि माननीय अटल बिहारी वाजपेयी वाली स्थिति दोहराई जाये . केवल चन्द  सीटों का लाभ लेने के लिए  ऐसे  अवसरवादी क्षेत्रीय दलों को साथ हरगिज़ न लिया जाये जिन्हें बाद में सम्हालना भारी पड़े .

आदरणीय,
आपके ऊर्जस्वित नेतृत्व में  गुजरात ने चन्द अरसे में ही इतनी तरक्की इसीलिए प्राप्त कर ली  क्योंकि  यहाँ आपकी सरकार गठबन्धन मुक्त है . मैं इस योग्य नहीं कि  आपको राजनीति  सिखा सकूँ परन्तु देश का एक नागरिक होने के नाते देश के हित में मुझे जो ज़रूरी लगा वह आपके समक्ष विनम्रता पूर्वक  निवेदन कर दिया है .

आपके लिए आत्मिक शुभकामनाओं सहित



- अलबेला खत्री, सूरत

apeel to narendra  bhai modi by albela khatri


Saturday, August 10, 2013

वो बोली - चुपचाप पी लो जैसे अडवानी जी अपने आंसू पी रहे हैं

आज सुबह सुबह जैसे मैंने प्याला हाथ में लिया तो चाय का रंग कुछ फीका सा लगा . मैंने गुड्डू की माँ से पूछा - क्या बात है आज चाय पत्ती बहुत कम डाली है चाय में ..एक दम रंगहीन सी दिख रही है मनमोहन सिंह की तरह ... तो वो बोली - आज चाय नहीं मसाला दूध दिया है . चुपचाप पी लो जैसे अडवानी जी अपने आंसू पी रहे हैं .

मैंने कहा दूध क्यों, चाय क्यों नहीं ? वो बोली -आज आपका त्यौहार है दूध पीने वाला . मैंने पूछा मेरा कौन सा त्यौहार ? बोली नाग पंचमी ....हा हा हा

जय हिन्द !


Wednesday, August 7, 2013

ये फ़ालतू सामान है



शायरी की डायरी में मोतियों की खान है
डायरी जिसकी भरी है, वो बड़ा धनवान है

शब्द ब्रह्म, कवि है उपासक, शायरी भगवान है
लेखनी यदि है पुरोहित,  मन्त्र स्वाभिमान है

गीत गीता की तरह बिकने लगे हैं देश में
यह हमारे वक्त की सबसे सही पहचान है

मुझसे ज़्यादा खानदानी कौन है इस मुल्क में
मेरे पुरखों में कबीरा, सूर औ रसखान है

लोग गर पूछें तो मैं उनको बताऊँगा यही
शब्द की सेवा में मेरा रात दिन अभियान है

जिस गली में नफ़रतों का बोलबाला है प्रिये
उस गली में मैंने खोली प्यार की दूकान है

मेरी तो बस एक ही अलबेला विनती आप से
छोड़ दो अभिमान को ये फ़ालतू सामान है

-अलबेला खत्री 



Saturday, February 16, 2013

video album jai maa hingulaj by albela khatri


अलबेला खत्री का एक और अभिनव प्रकाशन

ओम प्रकाश जेठमल छूंछा द्वारा गौशाला केन्द्र को एम्ब्युलेंस भेंट



मुंबई निवासी सक्रिय समाजसेवी श्री ओम प्रकाश  जेठमल छूंछा ने

गत दिनों अपनी उदारता और गौभक्ति का एक और उदाहरण प्रस्तुत

करते हुए राजस्थान  में श्रीमती हंजाबाई गौशाला केंद्र (बेडा) में पशु

चिकित्सा में त्वरित कार्रवाही हेतु एक अत्याधुनिक एम्ब्युलेंस भेंट

की . इससे गौ संरक्षण  और चिकित्सीय ज़रूरत पर  गौशाला को

बहुत  मदद  मिलेगी .


लाख लाख आभार ओम  जी ...........

-अलबेला खत्री
राष्ट्रसंत जैनाचार्य पूज्य जयंतसेन सुरिश्वर जी म . सा . के सान्निध्य में श्री जेठमल छूंछा व श्री ओम प्रकाश छूंछा 

एम्ब्युलेंस भेंट करने की तैयारी में श्री ओम  प्रकाश छूंछा 

फीता काट  कर समारोह का उदघाटन करते हुए श्री ओम प्रकाश छूंछा 

एम्ब्युलेंस को मंगल तिलक करते हुए उदार दानदाता  श्री ओम प्रकाश छूंछा 

गौभक्त श्री ओम प्रकाश छूंछा 

मंगलाचरण विधि संपन्न करते हुए ब्रह्मक्षत्रिय गौरव श्री ओम प्रकाश छूंछा 

अपने सत्कार्यों के लिए राजस्थानी  पगड़ी द्वारा सम्मानित होते हुए  श्री ओम प्रकाश छूंछा